Dost Ke Liye Shayari | दोस्त के लिए दिल छू लेने वाली शायरी
दोस्तों अगर इस दुनिया में सबसे खूबसूरत और अनमोल रिश्ता है तो वह दोस्त का है, यह रिश्ता ना तो खून के बंधन से जुड़ा होता है और ना ही किसी मजबूरी से बंधा होता है। यह रिश्ता केवल विश्वास अपनेपन और सच्ची भावनाओं की नींव पर खड़ा होता है। एक सच्चा दोस्त हमारी जिंदगी का वह अनमोल तोहफा होता है जो हमारे साथ मुश्किल समय में बिना किसी स्वार्थ, कपट और छल के हमारे साथ खड़ा रहता है। दोस्तों अक्सर देखा गया है कि अपने खून के रिश्ते और अपने करीबी रिश्तेदार सब हमारा साथ छोड देते हैं तब सिर्फ हमारा एक दोस्त ही ऐसा होता है जो हमारे साथ हमारी हर परिस्थिति में खड़ा नजर आता है।
इसीलिए दोस्तों आज हमने आपको दोस्ती जैसे अनमोल रिश्ते की खूबसूरती को शब्दों के माध्यम से आपके दिल तक पहुंचाने के लिए ऐसी खूबसूरत शायरियां लिखी है जिन्हें पढ़ कर आपका दिल खुश हो जाएगा। तो चलिए दोस्तों बिना देर किए अगर आप भी अपने सबसे प्रिय दोस्त के लिए कुछ खास शायरियां ढूंढ रहे हैं, या फिर अपनी दिल की बात खूबसूरत अंदाज में अपने दोस्त तक पहुंचाना चाहते हैं तो यह नीचे दी गई शायरियां सिर्फ आपके लिए ही लिखी गई है तो चलिए शुरूआत करते हैं। Dost Ke Liye Shayari
Dost Ke Liye Shayari
🌷 रिश्तों से बड़ी चाहत और क्या होगी,
दोस्ती से बड़ी इबादत और क्या होगी,🖇️
जिसे दोस्त मिल सके कोई आप जैसा,
उसे जिंदगी से कोई और शिकायत क्या होगी..🫀
🍁 तू दूर है मुझसे और पास भी है,
तेरी कमी का एहसास भी है,🕊️
दोस्त तो हमारे लाखों हैं इस जहां में,
पर तू प्यारा भी है और खास भी है..।।🖇️
🌹 आपकी हमारी दोस्ती सुरों का साज है,
आप जैसे दोस्त पर हमें नाज़ है,
अब चाहे कुछ भी हो जाये जिंदगी में,✨
दोस्ती वैसे ही रहेगी जैसे आज है...।।🌸
🧿 सच्ची दोस्ती में कोई झगड़ा नहीं होता,
छोटी छोटी बातों का कोई पहरा नहीं होता,🌺
एक इशारे पर दिल की बात समझ जाए,
ऐसा दोस्त हर किसी को नसीब नहीं होता..!!💌
💫 लाखों की हँसी तुम्हारे नाम कर देंगे,
हर खुशी तुम पर कुर्बान कर देंगे,❣️
जिस दिन हो कमी मेरी दोस्ती में बता देना,
उस दिन ज़िन्दगी को आखिरी सलाम कह देंगे..💫
💌वो बचपन के दिन भी क्या खूब थे,
ना दोस्ती का मतलब पता था🖇️
और ना मतलब की दोस्ती थी.।।🤍
🌹फूल बनकर मुश्कुराना जिन्दगी है,
मुस्कुरा के गम भुलाना जिंदगी है, 🕊️
मिलकर लोग खुश होते है तो क्या हुआ,
बिना मिले दोस्ती निभाना भी जिंदगी है..।।🫀
🌿ना खून का रिश्ता है ना कोई कागजी पहचान है हमारी,
फिर भी उस एक शख्स पर ही बस्ती है जान हमारी,💖
लोग ढूंढते होंगे सुकून दुनिया की भीड में जा जाकर,
मेरे लिए तो मेरे यार की गालियों में ही है महफिल सारी..!!🦋
💌 ऐ दोस्त अब क्या लिखूं,
तेरी तारीफ में बड़ा खास है तू मेरी जिंदगी में,
मेरे हर कदम के साथ रब मेहरबान होता गया,🫀
दोस्त साथ चलते रहे और सफर आसान होता गया..।।🌿
Best Dost Shayari
💫 दोस्ती कब किससे हो जाए अंदाजा नहीं होता,
दोस्ती ऐसा घर है जिसमें कोई दरवाजा नहीं होता..!!🖇️
🎀 दोस्ती का रिश्ता दिलों से जुडता है,🤍
ये वो खज़ाना है जो नसीब से मिलता है..।🫂
💫 हम वो नहीं जो दिल तोड देंगे,
थाम कर हाथ साथ छोड देंगे,🫀
हम दोस्ती करते हैं पानी और मछली की तरह,
जुदा करना चाहे कोई तो हम दम तोड देंगे.।।❤️
🍁 आपकी दोस्ती हमारे सुरों का साज है,
आप जैसे दोस्तों से ही हमे दोस्ती पे नाज है,
खुदा करे हमारी दोस्ती सदा ऐसी रहे जैसी आज है.💖
🍁 जो पलकों पे बिठा के रखते हैं,
वही दोस्त, दोस्ती का स्वाद चखते हैं,
किसी के नजरों में झुकने नहीं देते हैं,
ठोकरे खाकर भी रुकने नहीं देते हैं..!!🌹
☘️ तेरे हर दर्द का एहसास है मुझे,
तेरी मेरी दोस्ती पर बहुत नाज है मुझे,💞
कयामत तक ना बिछड़ेंगे हम दो दोस्त,
कल से भी ज्यादा भरोसा आज है मुझे..!!❤️
☘️ सबसे प्यारा दोस्त वो है जो तुम्हें हंसाए,💓
तुम्हारे आंसुओं को पोंछकर मुस्कराए..!🌸
💟 खामोशियों में धीमी सी आवाज है,
तन्हाईयों में भी एक गहरा राज है,♥️
मिलते नही हैं सबको अच्छे दोस्त यहाँ,
आप जो मिले हो हमें खुद पर नाज है.🤍🫶🏼
🌿 जहाँ दोस्ती सच्ची हो वहाँ दूरी मायने नहीं रखती,
दिल जुड़े हों अगर तो खामोशी भी बातें करती..!!💐

🌸 जाने क्यों लोग बदल जाते है,
जाने क्यों मीठे रिश्ते कडवे हो जाते है,✨
जाने क्यों अनजान लोग दोस्त बनकर,
जीवन भर साथ निभाते है..!!🌷
🌹 दोस्ती में हम सब कुछ लुटा देंगे,
हर मुसीबत को सीने से लगा लेंगे,💞
अगर आंच भी आई हमारे दोस्त पर,
अपने दोस्त के लिए जान की बाजी लगा देंगे.।।🌿
2 Line Shayari For Friend
🥀 दोस्ती का बंधन अटूट होता है,🌙
सच्चे मित्र का साथ मजबूत होता है...।।🩷
🌷भले ही अपने जिगरी दोस्त कम हैं,
पर जितने भी हैं परमाणु बम हैं.।।💞
🖇️मुझे परवाह नहीं दुनिया खफ़ा रहे,🤌🏻
बस इतनी सी दुआ है दोस्त मेहरबां रहे𓏧♡
♥️ हर मुस्कान के पीछे कोई दर्द छिपा होता है,
और हर दर्द के पीछे कोई सच्चा दोस्त होता है..।।🍁
🧿 रिश्तो से बड़ी कोई चाहत नही होती,🫀
और दोस्ती से बड़ी कोई इबादत नही होती..!🕊️
🌿 दोस्ती का रिश्ता इतना प्यारा है,😊
साथ हो तो दुनियां में सबसे न्यारा है..।।💐

🥀वो दोस्त मेरी नज़र में बहुत माईने रखते है,
जो वक़्त आने पर मेरे सामने आईने रखते है.𓏧♡
🌿तेरी मुस्कुराहट मेरी पहचान है तेरी खुशी मेरी ही जान है,🫀
कुछ भी नहीं मेरी ज़िन्दगी में बस इतना समझ ले की तेरा दोस्त होना मेरी शान है.।।💌
🤍 तेरी दोस्ती का कर्ज़ कभी चुका नहीं पाएंगे,
चाहे उम्रभर कोशिशें करते रह जाएं.।।🌸
💟 ऐ दोस्त अब क्या लिखू तेरी तारीफ़ में,
बड़ा खास है तू मेरी जिंदगी में..!!💐
Dost Shayari 2 Line
🥀 दोस्ती से शुरू हुआ यह प्यार,✨
अब तुम्हारे बिना लगता है बेकरार..!!💐
🍁 दम नहीं किसी में की मिटा सके हमारी दोस्ती को,✨️
जंग तलवारों को लगता है जिगरी यार को नहीं.🫀
🍁दोस्त वो नहीं जो हर वक्त मुस्कुराए,💝
दोस्त वो है जो आँसू में भी हँसना सिखाए...।♥️
🌹 दोस्ती वो नहीं जो जान देती है,💝
दोस्ती वो है जो मुस्कान देती है.𓏧♡
💗᪲᪲᪲ किसे कहते है दोस्ती ये मेरे यार ने सिखाया,💫
कोई भी मुश्किल वक़्त हो साथ वो निभाया..।।💌

🌿 तू मेरा दोस्त ही नहीं तू मेरा अपना सा है,🫀
तेरे बिना ये सफर अधूरा और खाली सा है.!!🕊️
❣️ छोटी सी जिंदगी में कुछ दोस्त हमे ऐसे मिल गए,✨️
कुछ दिल में उतर गए तो कुछ दिल से उतर गए.।।🌹
🍁 दोस्ती की बुनाई ये खुशबू है दिल की,
सदा साथ रहो ये है हमारी दुआ है दिल से..!!🌿
🦋 सच्चे दोस्त वही जो मुश्किल में काम आएं,🕊️
बिना बोले भी हर दर्द समझ जाएं..!🫀
Best Friend Shayari in Hindi
🖇️ दोस्ती तो एक झोका हैं हवा का,
दोस्ती तो एक नाम हैं वफा का,
औरो के लिए चाहे कुछ भी हो,🫂
हमारे लिए तो दोस्ती हसीन तोफा हैं खुदा का.।।♥️
🦋 दिल की गहराइयों में तुझसे दोस्ती निभाई है,
हर मुश्किल में तेरा साथ ही सच्ची दवाई है,🍁
तेरे बिना ये जिंदगी अधूरी सी लगेगी,
ऐ दोस्त, तुझसे ही तो मेरी दुनिया सजी है𓏧♡
🌿 हर दोस्त से बात करना फितरत है हमारी,
हर दोस्त खुश रहे हसरत है हमारी,
कोई हमें याद करे या ना करे,✨
लेकिन सबको याद करना आदत है हमारी..!💫
🌹हम उनके ख्याल को कभी मिटा नही सकते,
हम कभी उनकी दोस्ती को भुला नही सकते,
आज भी याद आती है वो प्यारी प्यारी मस्ती,
इसलिये हम अपने दोस्तों को आजमा नही सकते.❣️
🍁 दोस्ती का हर लम्हा खास होता है,
ये रिश्ता हमेशा पास होता है,💐
जिंदगी का असली मज़ा तो वही है,
जब दोस्त हर मुश्किल में साथ होता है..!!💕🫶🏻
🌷 ज़िन्दगी के तूफानों का साहिल है दोस्ती,
दिल के अरमानों की मंज़िल है दोस्ती,💫
ज़िन्दगी भी बन जाएगी अपनी तो जन्नत,
अगर मौत आने तक साथ दे दोस्ती..!🫀
✨️ न दर्द न किसी गम का अहसास होता है,
न किसी बात पर दिल कभी उदास होता है,❣️
गमो की अँधेरी रात भी चांदनी सी लगती है,
जब सच्चा दोस्त किसी के पास होता है.।।💌
🖇️ मंजिल तुम पाओ रास्ता हम बनाएंगे,
खुश तुम रहो खुशियां हम दिलाएंगे,
तुम बस दोस्त बने रहो दोस्ती हमनिभाएंगे..!!💕
🌿 प्यार मोहब्बत का जिस से एक अलग ही रिश्ता होता है,
वो दोस्त बस दोस्त नहीं होता एक फ़रिश्ता होता है..।।💫

🖇️💕 सच्ची है मेरी दोस्ती आजमा के देखलो,
करके यकीं मुझ पे मेरे पास आ के देखलो,
बदलता नहीं कभी सोना अपना रंग,💫
जितनी बार चाहे आग लगा कर देखलो..।🫀
Dost Shayari in Hindi
💌 हर गम को तेरी खुशी से रंग दूँ,
जिंदगी की हर सांस तेरे नाम कर दूँ,❤️
मिलेगी अगर ये जिंदगी दोबारा तो ऐ दोस्त,
हर बार ये ज़िन्दगी तुझ पे कुर्बान कर दूँ.।🪶
🌿 दोस्त ही दोस्त को पहचान दिया करते हैं
दोस्त ही दोस्त को मुस्कान दिया करते हैं,
जब जरूरत पड़ती है दोस्ती के खतीर तो;
दोस्त ही दोस्त को जान दिया करते हैं..।।🫀
🌸 मेरे यार तो बहुत अच्छे हैं, दिल के बड़े सच्चे हैं,
अकल से थोड़ा कच्चे मगर दोस्ती निभाने में पक्के हैं..।।💖

🦋 सच्चे दोस्त की कीमत कभी चुकानी नहीं पड़ती,
दोस्ती की रौशनी में कोई जलानी नहीं पड़ती,
दोस्ती तो वो मोती है जो हर दिल में बस जाए,💓
ये वो खुशी है जिसे पाने के लिए दौलत लगानी नहीं पडती..!💌
🌸 ये दोस्ती चिराग हैं जलाए रखना,💕
दोस्ती खुशबू हैं महकाए रखना,
हम रहे आपके दिल में हमेशा के लिए,
इतनी जगह दिल में हमारे लिए बनाए रखना..𓏧♡
💕हमसे दोस्ती निभाते रहना,
हर मोड़ पर आजमाते रहना,
लेकिन दूर कभी मत जाना,
चाहे सारी उम्र भर सताते रहना..!!🫶🏼
💗᪲᪲᪲ दोस्ती और प्यार का मिलन हो जाए,
तो दिल का हर कोना रोशन हो जाए,
ऐसा रिश्ता मिलता है किस्मत से,💕
जिसे पाकर हर ख्वाब पूरा हो जाए..।।💕🫶🏻
🌷 मेरे कुछ दोस्त मुझे यूं भी सताने आए,
खुद मुझे मेरा ही अफसाना सुनाने आए,🫶🏻
दिन के ढलते हुए लम्हों की किरण वो लेकर,
मेरे तारिक ए मुकद्दर को जगाने आए..!!✨️
🖇️ दोस्ती में तुम्हारा जहां बदल देंगे,
जोश से तुम्हारा हर अरमान भर देंगे,🥀
तुम मेरी दोस्ती पे यकीन रखना ए दोस्त,
तेरी दोस्ती के वास्ते हर काम आसान कर देंगे.।।💕
🍁 अगर तेरे चेहरे पर मुस्कान रहती है,
तो मुझमे भी ताकत और जान रहती है,
एक पल भी बिछडके दिल नहीं लगता है,
तुझे देखने को निगाह भी परेशान रहती हैं.।।💌
True Friendship Shayari
🦋 चुप रहोगे दोस्त तो बात कौन करेगा,
अगर हम ना रहे तो बात कौन करेगा,💌
माना कि हम इतने अच्छे नही हैं कि,
याद करे हमे कोई लेकिन हम ना रहे तो,
परेशान कौन करेगा...!!💐
🌹 आसमान से तोड़ कर सितारा दिया है,
आलम ए तन्हाई में एक शरारा दिया है,💝
मेरी किस्मत भी नाज़ करती है मुझ पे,
खुदा ने दोस्त ही इतना प्यारा दिया है.।।🤍🫶🏼
🪶 खुश हो तुम तो खुशी हमारी हो,
रोए अगर तुम तो आँखे हमारी हो,🌺
ए दोस्त अपनी दोस्ती इतनी गहरी हो,
मार हम खाए और गलती तुम्हारी हो..।।🥀
🌹 सच्ची है मेरी दोस्ती आजमा के देख लो,
करके यकीं मुझ पे मेरे पास आ के देख लो,
बदलता नहीं कभी सोना अपना रंग,💐
जितनी बार चाहे आग लगा कर देख लो.।।💖
🦋 दोस्ती वो है जो जिंदगी को रोशन कर दे,
दुख दर्द के हर पल को आसान कर दे,💐
सच्चे दोस्त तो खुदा की रहमत होते हैं,
जो दूर रहकर भी दिल के पास होते हैं..!!💖
🫀 जो तू चाहे वो तेरा हो,
रोशन रातें और खूबसूरत सवेरा हो,🖇️
जारी रहें हमारी दोस्ती का सिलसिला,
कामयाब हर मंजिल पर दोस्त मेरा हो..💐
🍁ना किसी लडकी की चाहत,
ना ही पढ़ाई का जज्बा था,
बस चार कमीने दोस्त थे,
और लास्ट बेंच पे कब्जा था..🌹
🌷 दोस्ती में झगड़े भी प्यारे लगते हैं,
हर शिकवे भी सहारे लगते हैं,
सच्ची दोस्ती तो वही होती है,💐
जिसमें हर लम्हा रिश्ते और प्यारे लगते हैं..।।🤍
नींद नहीं आती जब तू उदास होता है,
अच्छा नहीं लगता जब तू नाराज़ होता है,🫀
शायद ये सच्ची दोस्ती ही है हमारे बीच की,
दिल खुश होता है जब तू पास होता है..𓏧♡
Best Shayari For Best Friend
🫀 किसी सहजादे से लगते हैं,
देखने में सीधे साधे से लगते है,🕊️
भोली सी सूरत एक पल में बना लेते,
बड़े नाटक बाज, ये ऐसे ही चलते हैं,
कमीने दोस्त भी बड़ी मुश्किल से मिलते हैं..!!💞
💌 उम्मीदों को टूटने मत देना,
इस दोस्ती को कम होने मत देना,
दोस्त मिलेंगे हम से भी अच्छे,
पर इस दोस्त की जगह,
किसी को मत देना..!!💕⃝
🌿 गुनाह करके सजा से डरते है,
जहर पी के दवा से डरते है,🫀
दुश्मनो के सितम का खौफ नहीं हमे,
हम दोस्तों के खफा होने से डरते है..!!🤍
🪶 कोई मुरझाया हुआ फूल फिर खिल उठा,
पतझड़ में भी कोई पेड फिर फ़ुट उठा,
तेरी दोस्ती के साए में फिर मेरा मन खिल उठा..!!🥀
🧿 कुछ खूबसूरत साथ कभी छूटा नही करते,
वक़्त के साथ लम्हे रूठा नही करते
मिलते है कुछ ऐसे दोस्त ज़िंदगी में,
जिनसे नाते कभी टूटा नही करते...।।💓
🫀 वक्त के साथ रिश्ते बदल जाते हैं,💕
पर सच्चे दोस्त हमेशा साथ निभाते हैं.।।💕
🌹 अपनी दोस्ती का बस इतना सा असूल है,🎀
जब तू कबूल है तो तेरा सब कुछ कबूल है.।।💐
🌸भाई तू बोले तो दुश्मन की लाश बिछा देंगे,💐
तेरे नाम का डंका पूरे शहर में बजा देंगे.।।💖

✨ सच्चे दोस्तो को सुख दुख की पहचान होती है,🫀
तभी तो जमाने में दोस्ती महान होती है..!💖
🧿 दोस्ती की राहें फूलों से भरी होती हैं,
जहां परछाइयां भी अपने संग हंसती हैं,💕
सच्चे दोस्त वही हैं जो हर घड़ी साथ हों,
उनकी मौजूदगी से ही खुशियां महकती हैं..!!🥀
Emotional Friendship Shayari
💌हर ख़ुशी से ख़ूबसूरत तेरी शाम कर दूँ,
अपना प्यार और दोस्ती तेरे नाम कर दूँ,🤍
मिल जाये अगर दुबारा यह ज़िन्दगी दोस्त,
हर बार मैं ये ज़िन्दगी तुझ पर कुर्बान कर दूँ..💕
♥️ तुझसे ज्यादा कोई चाहत नहीं है,
तुझ बिन दिल को राहत नहीं है,
यूं न खफा हो मेरे दोस्त हमसे,💕
मुझे अब तुझसे शिकायत नहीं है.।।
💮 दोस्ती का ये बंधन निराला है,
इसमें न कोई रंग है न भेदभाव का सवाल है,
हर पल साथ निभाने का वादा है,
ये दोस्ती में दूरियां तो बस एक फासला है..!!💫
💟 वो दिल ही क्या जो वफ़ा ना करे,
तुझे भूल कर जिएं कभी खुदा ना करे,
रहेगी तेरी दोस्ती मेरी जिंदगी बन कर,🖇️
वो बात और है अगर जिंदगी वफ़ा ना करे.।।🫀
🌹 दोस्ती में तुमसे एक वादा करते है,
हर वक़्त साथ निभाने का वादा करते है,
छोड़ ना देना तू मेरा साथ यू बीच में ए दोस्त,💕
तेरे साथ से ही दुनिया जीतने का इरादा रखते है..!!🌸
☘️ खुशबू की तरह मेरी साँसों में रहना,
लहू बनके मेरी नस नस में बहना,🌸
दोस्ती होती है रिश्तों का अनमोल गहना,
इसलिए दोस्त को कभी अलविदा न कहना.।।💫
🌹 तेरी दोस्ती को पलकों पर सजाएंगे,
जब तक जिंदगी है साथ निभाएंगे,💫
देने को कुछ नही हमारे पास,
पर तेरी खुशी मांगने खुदा के पास जरूर जायेंगे..!!💐
🪷 दोस्तो मुहब्बत का इजहार किसी से हम न करेंगे,🌿
दूर रहूँ या पास रहूँ पर तेरे ही रहेंगे..।।🌿
🌷 जिंदगी का हर पल तुम्हारे नाम कर देंगे,
हर खुशी तुम पर कुर्बान कर देंगे,💕
अगर हो शिकवा कोई मेरी दोस्ती में बता देना,
उस दिन ज़िन्दगी को आखिरी सलाम कह देंगे..!!💌
🧿 मित्रता में कोई भेदभाव नहीं,💕
सच्चे दोस्त में कोई छलावा नहीं..!💫
दोस्त के लिए शायरी
🦋 दोस्ती वह डोर है जो अजनबियों को जोड़ देती है,
हर पग पर ज़िन्दगी को एक नया मोड देती है,🫀
सच्चा दोस्त हमेशा तब भी साथ देता है,
जब सारी दुनिया साथ छोड़ देती है..।।💌
💌 हम वो यार हैं जिनके नाम से दुश्मन थर्राते हैं,🫂
दोस्ती हमारी शान है, दुनिया वाले भी सर झुकाते हैं..!!🌸
🥀 एक जैसे दोस्त सारे नही होते,
कुछ हमारे होकर भी हमारे नहीं होते,🫀
आपसे दोस्ती करने के बाद महसूस हुआ,
कौन कहता है तारे जमीन पर नहीं होते..।।🌿
🎈 प्यार का जुनून और प्यारे दोस्तों की दोस्ती,
आज भी याद आते है वो प्यारे लम्हे,🫀
और याद आती है उन प्यारे दोस्तों की दोस्ती..!!❤️
💫 जिंदगी में अगर कोई सच्चा साथी मिले,
तो समझ लेना कि खुदा का प्यार मिले..!!☘️
💫 दर्द था दिल में पर जताया कभी नहीं,
आंसू थे आँखों में पर कभी दिखाया नहीं,
यही फर्क है प्यार और दोस्ती में,🫀
इश्क ने हंसाया कभी नहीं,
और दोस्त ने रुलाया कभी नहीं...।।🫶🏼
🦋 जब दोस्ती सच्ची और मजबूत होती है,
तो उसे जताने की जरूरत नही होती है,🤍
चाहे दोस्त कितना भी दूर चला जाये,
उसे पास लाने की जरूरत नही होती है..🫶🏼💝
🍁 दोस्तों की दोस्ती में कोई रूल नहीं होता,💕⃝
और यह सिखाने के लिए कोई भी स्कूल नहीं होता.।।💫
🍁 तेरे बिना ये महफिल अधूरी लगे,
तेरी हंसी के बिना हर खुशी अधूरी लगे,🫀
ऐ दोस्त तुझसे ही तो मेरी दुनिया रोशन है,
तू ना हो तो हर चीज बेनूर लगे.💕🕊️
🌸 बरसात आये तो जमीन गीली न हो,
धूप आये तो सरसों पीली न हो,🫀
ए दोस्त तूने यह कैसे सोच लिया कि,
तेरी याद आये और पलकें गीली न हों...🕊️
सच्चे दोस्त के लिए शायरी
🪶 अपनी जिंदगी के अलग असूल है,
यार की खातिर तो कांटे भी कबूल है..!!💝
♥️ दोस्ती अच्छी हो तो ज़िंदगी में रंग भर जाती है,
दोस्ती सच्ची हो तो हर दिल को भा जाती है,🫀
दोस्ती नाज़ुक हो तो पल भर में टूट जाती है,
मगर दोस्ती अगर अपने जैसी हो,
तो सिर्फ़ किस्से नहीं... इतिहास बना जाती है।🕊️
🍁 गुनाह करके सजा से डरते है,
ज़हर पी के दवा से डरते है,
दुश्मनो के सितम का खौफ नहीं हमे,🤍
हम दोस्तों की बेवफाई से डरते है.।।
💟 दोस्ती हर दर्द की दवा बन जाती है,
हर खुशी को और भी बड़ा कर जाती है,
दोस्त अगर पास हो दिल के सच्चे,🖇️
तो जिंदगी भी जन्नत नजर आती है..।।💗᪲᪲᪲
🖇️ हर पल साथ निभाने का वादा करते हैं,
हर रास्ते पर साथ चलने का वादा करते हैं,
तू हमे बेशक भुला देना लेकिन,💞
हम हमेशा तुझे याद करने का वादा करते हैं..!!😊🫶🏻
💟 हर मोड़ पर मुकाम नहीं होता,
दिल के रिश्तो का कोई नाम नहीं होता,
चिराग की रौशनी से ढूँढा है आपको,✨️
आप जैसा दोस्त मिलना आसान नहीं होता..!!🌸
🪷 साथी बनकर चलते हैं हम,
हर मोड पर एक दूसरे को संभालते हैं,🫶🏼
खुशियों में बाँटते हैं खुशियाँ गमों में साथ निभाते हैं.।।🌺
🍁 तेरी दोस्ती में एक सुकून सा मिलता है,
हर बात में अपनापन सा दिखता है,💝
तू साथ हो तो हर दिन खास लगता है.।।💕
🌿 दिल की ख्वाहिशे बताई नहीं जाती,
दोस्तों की यादे भुलाई नहीं जाती
जो भुला दे अपने दोस्तों को,✨
ऐसी दोस्ती हमसे निभाई नहीं जाती..।💓
🥀 तन्हाई सी थी दुनिया की भीड़ में,💫
सोचा कोई अपना नहीं तकदीर में,
एक दिन जब दोस्ती की आपसे तो यूँ लगा,
कुछ ख़ास था मेरे हाथ की लकीर में..💕
बेस्ट फ्रेंड के लिए शायरी
🌿 अर्ज किया है-
तू दोस्त नहीं मेरी जान है,
पढ़ाई में तू बिल्कुल अनजान है,💖
तेरी शक्ल देख कर तो पड़ोसी का कुत्ता भी परेशान है.।।🫶🏼
💌 ज़िन्दगी कभी धुप तो कभी छाव है,🌸
हमारे होठो पर बस आपका ही नाम है,
मेरे दोस्त हमसे कुछ मांग कर तो देखो मेरे हाथो पर मेरी जान है.!!💫
🫂 ये दोस्ती चिराग है इसे जलाए रखना,
ये दोस्ती गुल है इसे खिलाये रखना,🫶🏻
हम रहें न रहें इस जहां में,
बस हमारी याद दिल में बसाए रखना..।।💕⃝🕊️
🖇️ देखकर जिसको सुकून मिलता,
जिसके होने से जूनून मिलता,
एक दोस्त ही है इस जमाने में,
जब भी मिलता है मुस्करा के मिलाता..🩷
🖇️ इश्क और दोस्ती मेरे दो जहान है,
इश्क मेरी रूह तो दोस्ती मेरा ईमान है,💞
इश्क पर तो फिदा कर दूं अपनी पूरी जिंदगी,
पर दोस्ती पर मेरा इश्क भी कुर्बान है..।।❤️
🌹 दोस्ती का हक हम अदा यूँ करते हैं,
तेरे नाम पे जान भी फिदा करते हैं,🌸
तुझको फूल भी जख्म ना दे पाएं,
खुदा से हर दम यही दुआ करते हैं..!!💌
🌸 हर खुशी की सोगात हो तुम,
मेरे चहरे की पहली मुस्कान हो तुम,
तुम दोस्त नही दोस्ती का ताज हो...💕
निष्कर्ष
दोस्ती केवल साथ बिताए गए पलों का नाम नहीं बल्कि यह वह रिश्ता है जो विश्वास, सम्मान और अपनेपन के साथ खड़े रहने का वादा करता है। दोस्तों के साथ बिताए हर पल को हमेशा यादगार बनाएं और समय-समय पर उन्हें यह जरुर महसूस कराएं कि वह आपके जीवन का सबसे अनमोल और कीमती हिस्सा हैं। दोस्तों यदि आपको यह Dost Ke Liye Shayari का संग्रह पसंद आया हो तो इसे अपने प्रिय मित्रों के साथ अवश्य साझा करें ताकि वे भी इन खूबसूरत शायरियों का आनंद ले सकें। अंत में बस इतना ही कहना चाहेंगे कि दोस्ती जैसी दौलत हर किसी को नसीब नहीं होती यदि दोस्तों, आपकी जिंदगी में भी कोई ऐसा दोस्त है जो आपके हर सुख दुख में आपका साथ निभाता है तो उसे कभी खोने मत दीजिए क्योंकि जहां कोई काम नहीं आता वहां सिर्फ हमारा प्रिय मित्र ही साथ नजर आता है।धन्यवाद 🙏
Best Love Shayari in Hindi | प्यार और मोहब्बत की बेहतरीन लव शायरी
