Papa Ke Liye Hindi Me Shayari

Best Papa Shayari In Hindi & English | पिता के लिए प्यार भरी शायरी

नमस्ते दोस्तों! इस लेख में प्रस्तुत की जाएंगी – Best Papa Shayari In Hindi & English | पिता के लिए प्यार भरी शायरी, दोस्तों पिता इस संसार का वो अनमोल रिश्ता है जिसकी अहमियत का एहसास अक्सर हमें समय समय पर होता रहता है। छोटे से लेकर बड़े तक जीवन के हर मोड़ ओर पड़ाव तक पिता अपने बच्चों के लिए न जाने कितना त्याग ओर परिश्रम करते हैं। वह अपनी इच्छा और सपनों को पीछे छोड़ कर अपने परिवार ओर बच्चों के सपने पूरे करने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। एक पिता अपने बच्चों के लिए अच्छा जीवन ही नहीं बल्कि मेहनत, ईमानदारी और संस्कारों का महत्व भी सिखाते हैं।

हमारे जीवन में जब भी कभी कोई परेशानी या मुसीबत आती है तो सबसे पहले हमारे सामने अपने पिता का चहरा ही आता है। क्योंकि हमें पता होता है चाहे हम गलत हो या सही केवल पिता ही एक ऐसे हैं जो हमें उस मुसीबत से बचा सकतें हैं। दोस्तों एक पिता के बिना हमारे अपने जीवन की कल्पना अधूरी है पिता वो साया है जिसकी छांव में बच्चा बेफिक्र हो कर शुकून से सोता है। इस लेख में हमने अपने प्यारे पापा के लिए ऐसी खूबसूरत प्यार भरी शायरियां लिखी है जिन्हें पढ़ कर आपका दिल खुश हों जाएगा। तो चलिए दोस्तों आज के इस बेहतरीन लेख की शुरुआत करते हैं।

Best Papa Shayari In Hindi & English

💕 दिल का दर्द छुपाकर मुस्कुराते है पापा,
कंधे पर उठाकर दुनिया दिखाते है पापा...।।🥹

🍁 खुशियों से भरा पल होगा जीवन में सुनहरा कल होगा,
मिलेगी कामयाबी उन्हें जिनके सिर पर पिता का हाथ होगा..💖

🍁 मेरी रब से एक गुज़ारिश है,
छोटी सी लगानी एक सिफारिश है,
रहे जीवन भर खुश मेरे पापा,
बस इतनी सी मेरी ख्वाहिश है..।।💖

♡ छुपाकर ख्वाबों को अपने,
मेरे हर सपने को पूरा करते है,
वो जताते नहीं,
पर मुझसे बहुत प्यार करते हैं। ❤️.!

🌷पिता रोटी है कपड़ा है मकान है,
पिता नन्हें से परिंदे का बड़ा आसमां है..❣️

Best Papa Shayari In Hindi & English
🌷 नहीं समझ पा रहा हूँ,
कैसे करू तारीफ आपकी,
वो लफ्ज नहीं है मेरे पास,
जो एहमियत बता सके आपकी..।।💖

🌷 वो जमीं मेरा वो ही आसमान है,
वो खुदा मेरा वो ही भगवान् है,
क्यों में जाऊं कहीं उसे छोड़ के,
पापा के कदमों में सारा जहां है..।।✨️

🌷 मेरी इज़्जत मेरी शौहरत,
मेरा रुताब मेरा मान है पिता,
मुझे हिम्मत देने वाला,
मेरा अभिमान है पिता..!!♥️

🧿 वो हर खुशी चुपचाप दे जाते हैं,
पापा ही तो हैं जो सब कुछ सह जाते हैं...💕

🌹 मेरी दुनिया, मेरी खुशियाँ, मेरा सहारा हैं मेरे बापू, 
इस मतलबी दुनिया में सबसे प्यारा रिश्ता हैं मेरे बापू..♥️

Papa Shayari In Hindi

👩‍❤️‍👨 पिता जमीर हैं, पिता जागीर हैं,
जिसके पास ये हैं, वो सबसे अमीर है...!

💐 जब भी टूटता हूँ, सहारा बनते हैं पापा,
हर मुश्किल में किनारा बनते हैं पापा..!🤍🩷

एक नदिया मेरी पलकों की ओर बहती है,
जो मेरे साथ खुशी-ग़म के दौर सहती है,
मेरी मम्मी को मेरा ध्यान बहुत है लेकिन,
मेरे पापा को मेरी फ़िक्र बहुत रहती है...🫀

🌹 जिम्मेदारियों से लड़े हैं बेझिझक मेरे पीछे खड़े हैं,
होते होंगे औरों के लिए खुदा, रब या जीसस,
मेरे लिए तो सिर्फ मेरे पापा ही सबसे बड़े हैं..𓏧♡

मेरा साहस, मेरी इज्जत, मेरा सम्मान है पिता,
मेरी ताकत, मेरी पूंजी, मेरी पहचान है पिता..।।🫀

आशिर्वाद उनका हमेशा हमने पाया,
हर ख़ुशी को मेरी पहले उन्होंने जाना,
असमंजस के पलों में अपना विश्वाश दिलाया,
ऐसे पिता के प्यार से बड़ा कोई प्यार न पाया...!💖

🌷 पिता की छांव में सुकून मिलता है,
उनके साथ हर सपना खिलता है...।🕊️

💫 कभी हंसी और खुशी का मेला है पिता,
कभी कितना तन्हा और अकेला पिता...।🫀

🌷 मुझे रख दिया छांव में खुद जलते रहे धूप में,
मैंने देखा है एक फरिश्ता अपने पिता के रूप में..।।🫀

Papa Shayari In Hindi
🦋 पिता जी से ही तो बच्चो के ढेर सारे सपने है,
पिता जी है तो बाजार के सब के सब खिलौने अपने है..𓏧♡

Father Shayari 2 Line

🌷 जिंदगी की धूप में बादल के जैसे है पिता,
हमारे घर में ईश्वर का रूप है पिता..।।💓

बिना बताये वो हर बात जान लेते है,
मेरे पापा मेरी हर एक बात मान जाते है..💗᪲᪲᪲

पापा मेरी जान है, पापा मेरी शान है,
उन पर मेरा सब कुछ कुर्बान है..💐

घेर लेने को मुझे जब भी बलाएँ आ गईं,
ढाल बन कर सामने माँ-बाप की दुआएँ आ गईं..💫

Father Shayari 2 Line
मेरे चेहरे की मुस्कान है मेरे पापा,
मेरे वजूद की पहचान है मेरे पापा..।।

♡ पापा की छांव में ही सुकून है,
उनकी मुस्कान में ही जूनून है..💓

🍁 पिताजी आपकी छवि महान है,
आप ही मेरे गुरु आप ही मेरे भगवान हैं...!!🩷

💐 मेरी हर जिद को हँसकर मान लेते हैं,
अपनी ख्वाहिशें चुपचाप टाल देते हैं पापा..।।🤍🩷

🍁 बिना बोले जो हर बात समझ जाते हैं,
पिता ही तो हैं जो हमें खुद से ज्यादा चाहते हैं..।।

Papa Ke Liye Shayari

🌷 बेमतलब इस दुनिया में वो ही हमारी शान हैं,
किसी शख्स के वजूद की पिता ही असली पहचान हैं..।।

💐 पिता की मेहनत का कोई हिसाब नहीं होता,
उनके जैसा इस दुनिया में कोई जवाब नहीं होता..।।

मेरी दुनिया में इतनी जो शौहरत है,
मेरी माता पिता की बदौलत है..।।💝

Papa Ke Liye Shayari
पिता है तो घर जन्नत है,
पिता है तो हर एक मन्नत है..!!💐

⭐ ज़िंदगी की हर राह पर गम सहता है,
अपने बच्चों से कभी भी पिता कुछ नहीं कहता है..।🫀

🌷 कभी है धरती कभी आसमान है पिता,
मेरी आन है और मेरी शान है पिता..।।

जिसके सिर पर पिता का हाथ होता है,
वो जीवन में कामयाब होता है..!🫀

🧿 पापा की मुस्कान ही मेरी जान है,
उनके बिना ये ज़िंदगी सुनसान है.💕

🍁 पिता हारकर बाज़ी हमेशा मुस्कुराया,
शतरंज की उस जीत को मैं अब समझ पाया..!

जिसके होने से मैं खुदको मुक्कम्मल मानता हूँ,
मेरे रब के बाद मैं बस अपने माँ बाप को जानता हूँ..!❣️

Best Father Shayari

🧿 बड़े बेफिक्र बेपरवाह बेख़ौफ़ होकर चलते हैं,
बच्चे जब पिता की ऊँगली पकडकर चलते हैं..!🖇️💕

किताबों में नहीं, ये मैंने रिश्तों की ठोकरों से सीखा है,
और मुश्किलों में हँसना, मैंने अपने पिता से सीखा.!!💗

Best Father Shayari
🌹 जब भी अकेला होता हूँ आप बहुत याद आते हैं,
पापा आप तो मेरी हर दुआ में समा जाते हैं..!🫀

हजारों की भीड़ में भी पहचान लेते हैं,
पापा कुछ कहे बिना ही सब जान लेते हैं..।।🫀

जिस दिन यह हाथ छूट जाएगा,  
बेटा तेरा रंगीन सपना भी टूट जाएगा,
दुनिया वास्तव में उतनी हसीन नहीं है,
देख तेरे पाँव तले अभी जमीन नहीं है...!💖

💐 जिसने सोचा नहीं कभी खुद के बारे में,
पापा आपने मुझे जिंदगी भर दिया है,
आपका तहे दिल से बेहद शुक्रिया है..।।

🥀 जो मेरी खुशी के लिए अपनी खुशी भूल जाते है,
वो जो मेरी एक हंसी के लिए कुछ भी कर जाते हैं,
आने लगे जो कोई गम मेरी जिंदगी में,
वो आने से पहले ही उससे लड़ जाते हैं..।।💫

💞 सफर सुहाना करते वो मेरी मां है,
और जो हर सफर आसान करते वो मेरे पापा है...।।🤍

Father’s Day Shayari

🌸 पिता के बिना जिंदगी वीरान है,
सफर तन्हा और राह सुनसान है,
वही मेरी जमीं वही आसमान है,
वही खुदा वही मेरा भगवान है...।।❣️

🥀 बहुत शांत देखा है मैंने उनको,
जो अपनी खुशियों को भूलाकर,
हर खुशी मेरे ऊपर लुटाते है,
वो मेरे हर सपने को हकीकत करना चाहते है...!🕊️

पापा को अपने आज क्या उपहार दू,
तोहफे दे फूलों के या गुलाबों का हार दू,
हमारी जिंदगी में जो है सबसे प्यारे,
उन पर तो अपनी जिंदगी ही वार दू..।।💐

🌷 मेरे होठों की हंसी मेरे पापा की बदोलत है,
मेरी आंखों में खुशी मेरे पापा की बदोलत है,
पापा किसी खुदा से कम नही क्योकि,
मेरी ज़िन्दगी की सारी खुशी पापा की बदोलत है..💓

🌹 जीवन की हर राह में साथ निभाते हैं,
हर मुश्किल को आसान बनाते हैं,
आपके बिना सब अधूरा लगता है,
जन्मदिन पर दिल से दुआ करते हैं,
खुश रहो पापा हमेशा.....।।🫂

🌹 पिता के बिना जिंदगी वीरान है,
सफर तन्हा और राह सुनसान है,
वही मेरी जमीं वही आसमान है,
वही खुदा वही मेरा भगवान है...💐

💕 अजीब भी वो है नसीब भी वो है,
दुनिया की भीड़ में करीब भी वो है,
उनकी दुआ से चलती है जिन्दगी,
क्योंकि खुदा भी वो है और तकदीर भी वो है..✨

Heart Touching Father Shayari

🥀 चेहरे पर सख्ती, दिल में प्यार रखते हैं,
पापा ही तो हैं जो सब कुछ वार देते हैं..💗

👩‍❤️‍👨 वो हर मुश्किल से हमें बचा लेते हैं, 
खुद टूटकर भी हमें बना लेते हैं,
पिता ही हैं असली हीरो हमारे,
जो बिना कहे सब कुछ जता देते हैं..>।🤍

💫 एक मीठी सी मुस्कान है बेटी,
ये सच है की, मेहमान है बेटी,
उस घर की पहचान बनने चली,
जिस घर से अनजान है बेटी...।

मेरी ऊँगली पकड़कर मेरे पापा ने चलना सिखाया है,
अपने कंधे पर बिठाकर पूरी दुनिया को दिखाया है,
हर दुःख, हर मुसीबत में मैंने उन्हें अपने साथ पाया है,
शायद वक्त नहीं मिला प्यार जताने का,
लेकिन पापा ने हर फर्ज निभाया है....।।🖇️💕

🍁 दुनिया में कोई इंसान नहीं चाहेगा,
कि आप उनसे अधिक कामयाब हो,
पर एक पिता हमेशा ये चाहेगा कि,
उसकी संतान उससे अधिक कामयाब हो...!🩷

🌷 पिता का प्यार कभी कम नहीं होता,
उनका हर त्याग किसी से कम नहीं होता..!✨️

🍁 कब का बर्बाद हो गया होता,
मै इस मतलबी दुनिया में,
सफल होने में काम आए थे,
सबक जो पिता ने पढ़ाए थे..।💞

🥀 पापा की दुआओं में इतना असर होता है,
जहां कोई साथ न दे वहां भी सफर होता है...🕊️

🌷 भले ही एक लड़की
अपनी पति की रानी न हो,
लेकिन अपने पिता के लिए
वो हमेशा एक राजकुमारी होती है..🫀

♡ हीरो तो कोई भी बन सकता है,
लेकिन अपनी खुशियों का दान करके,
पिता जैसा भगवान कोई नहीं बन सकता..।🕊️

Best Shayari Papa Ke Liye

🦋 ऊँगली पकड़ कर चलना सिखाया हमको,
अपनी नींद देकर चैन से सुलाया हमको,
अपने आँसू छुपा के हँसाया हमको,
कोई दुःख न देना ए खुदा उनको,
ले लेना जान जो हमने कभी रुलाया उनको…❣️

🌹 जब भी चलूँ मैं मुश्किल राहों पर,
पापा आपकी उँगली याद आती है,
कैसे सिखाया था गिरकर संभलना,
वो हर सीख अब भी पास आती है..💗᪲᪲᪲

🌷 फुल कभी दोबारा नहीं खिलते,
जन्म कभी दोबारा नहीं मिलते,
मिलते है लोग हजारों दुनिया में,
पर पापा जितने प्यारे नहीं मिलते...✨

🦋 वो बोलते कम हैं, पर प्यार उनका गहरा है,
पिता नाम का रिश्ता सबसे प्यारा है,
हर दिन उनके लिए खास होना चाहिए,
फादर्स डे तो बस एक इशारा है..।।🤍🫶🏼

🧿 पापा के संग बिताए हर पल की है एक कहानी,
उनकी शिक्षाओं में ही छुपी है ज़िन्दगी की रवानी..।।

🍁 जो अपनी खुशियां भूलकर हमारी खुशियां पूरी करता है,
वो कोई और नहीं बल्कि एक पिता ही ऐसा कर सकता है..!

पिता का सम्मान सबसे बड़ा धर्म है,
उनका आशीर्वाद ही जीवन का कर्म है।🕊️

💫 न कभी कठिनाइयों से डरते हैं वो,
न कभी मेहनत से पीछे हटते हैं वो,
पिता वो ताकत हैं, जो हमें रास्ता दिखाते हैं,
हर मुश्किल में हमें संभालते हैं...!💞

🧿 मेरी आशा मेरा सम्मान भी है,
मेरे पापा मेरा अभिमान भी है...।।

Father Day Shayari
🍁मैंने भगवान को नहीं देखा,
लेकिन जब भी मैं अपने पिता को देखता हूं,
मेरा सर मेरे भगवान के सामने,
झुक जाता जाता है..।।🫀

Father Shayari In English

Pita ji se hi to bachcho ke dher saare sapne hain,
Pita ji hain to bazaar ke sb ke sb khilone apne hain.

Mujhe rakh diya chhav mein, khud jalte rahe dhop mein,
Maine dekha hai ek farishta apne pita ke roop mein.

Bina bataye wo har baat jaan lete hain,
Mere papa meri har ek baat maan jaate hain.

Pita roti hai, kapda hai, makaan hai,
Pita nanhe se parinde ka bada aasmaan hai.

Pita zameer hain, pita jageer hain,
Jiske paas ye hain, wo sabse ameer hai.

Father Shayari In English
Jiske hone se main khud ko mukammal maanta hoon,
Mere rab ke baad main bas apne maa baap ko jaanta hoon.

Kitaabon mein nahi, ye maine rishton ki thokaron se seekha hai,
Aur mushkilon mein hansna, maine apne pita se seekha hai.

Khushiyon se bhara har pal hota hai,
Zindagi ka har kal sunhera hota hai,
Milti hai kaamyabi unko,
Jinke sar par pita ka haath hota hai.

Phool kabhi dobaara nahi khilte,
Janam kabhi dobaara nahi milte,
Milte hain log hazaaron duniya mein,
Par papa jitne pyaare nahi milte.

Happy Father’s Day Shayari

❤️ जिस कदम पर मैं डगमगाया,
हाथ पकड़ कर कंधे पर उठा लिया,
पूरे जहां की खुशियां दे दी मुझे,
वो प्यारे पापा है मेरे...✨️

मेरे अजीज हो आप,
मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो आप,
हर इच्छा पूरी करने वाले,
खुदा से बढ़कर हो पापा आप...।💗᪲᪲᪲

🦋 दौलत भी मिलेगी तुम्हें और शोहरत भी मिलेगी,
माता पिता की सेवा करो तुम्हें जन्नत भी मिलेगी..!

Happy Father Day Shayari
आपकी गोद में बचपन का हर पल खास था,
पापा आपके बिना ये जीवन अधूरा एहसास था..।।🫀

🥀 जेब खाली हो फिर भी मना नहीं करते देखा है मैंने बापू को, 
अमीरी क्या होती है ये सिखाते हैं मेरे बापू मुझको...🫀

पिता से ही हमे जहान में पहचान मिलती है,
पिता से ही सारी खुशियाँ जहान की मिलती है..🫀

लाखों की भीड़ में भी जो मेरा अपना है,
मेरे पापा ही मेरा हर सपना है...।🖇️💕

कंधों पर झुलाया कंधों पर घुमाया,
एक पापा की बदौलत ही,
मेरा जीवन खूबसूरत बन पाया..💝

खुशियों से भरा हर पल होता है,
जिंदगी का हर कल सुनहरा होता है,
मिलती है कामयाबी उनको,
जिनके सर पर पिता का हाथ होता हैं...!❤️

Papa Ke Liye Hindi Me Shayari

🦋 जलती धूप में वो आरामदायक छाँव है,
मेलों में कंधे पर लेकर चलने वाला पाँव है,
मिलती है जिंदगी में हर ख़ुशी उसके होने से,
कभी भी उल्टा नहीं पड़ता पिता वो दांव है...❣️

पापा का प्यार समंदर से गहरा है,
हर दुःख में उनका साथ सुनहरा है...।।🕊️

💕 जिस हाथ को थामकर सीखाया था चलना कभी,
आज कैसे गए भूल हम उन कांपते हाथों को थामना..!🫶🏻

♡ हर मुस्कान के पीछे उनका त्याग है,
पापा की ममता भी अनमोल आग है..💌

मेरी हर मुश्किल को आसान बना देते हैं पापा,
खुद की ज़रूरतें भूलकर, मेरा ख्याल रखते हैं पापा..!!💫

🌹 खुदा के घर से एक फरिश्ता आया है,
धरती पर आकर जो पिता कहलाया है..!!🩷

Papa Ke Liye Hindi Me Shayari
 जिंदगी जीने का मजा तो
आपसे मांगे हुए सिक्कों से था पापा,
हमारी कमाई से तो जरूरतें भी पूरी नहीं होती..𓏧♡

💞 मुझे नहीं पता ऊपर वाले ने तकदीर में क्या लिखा है,
जब मुस्कुराते है मेरे पापा मुझे देख कर,
समझ जाता हूँ कि मेरी तकदीर बुलंद है..।।

🌹 खुशियों से भरा हर पल होता हैं,
जिन्दगी में सुनहरा हर कल होता हैं,
मिलती हैं कामयाबी उन को,
जिनके सर पर पिता का हाथ होता हैं..।।✨

💫 साया बनकर हर दर्द को सहते हैं,
पापा तो बस बच्चों के लिए रहते हैं..!!

Miss You Papa Shayari

कंधो पर झुलाया कंधो पर घुमाया,
पापा की बदौलत ही मेरा जीवन,
खुबसूरत बन पाया...💐

🧿 खुशियां मिलती अपार, सुकून मिलता अपार,
जब मिल जाता है, बस पापा का प्यार...🫀

🥀 पापा की थपकी ने हिम्मत दी,
पापा की दुआओं ने रहमत दी.
पापा का हर पल एक मिसाल था,
पापा का हर बोल एक कमाल था..।।

🍁 हर मंज़िल अधूरी है आपके बिना,
ये जीवन अधूरा है आपके बिना,
आप थे तब सब आसान लगता था,
अब जीना भी मुश्किल है आपके बिना..।।💗

जब भी डर लगे अंधेरों से,  
आपकी आवाज़ रोशनी बन जाए,
जब भी थम जाए मेरी हिम्मत,
आपका हाथ सहारा बन जाए..।।💝

🥀 पापा का प्यार निराला है,
पापा के साथ रिश्ता न्यारा है,
इस रिश्ते जैसा कोई नहीं,
यह रिश्ता दुनिया में सबसे प्यारा...!!💌

💫 मेरे हिस्से के गम खरीद लिए,
देखे थे जो ख्वाब वो पूरे कर दिए,
मेरी खुशी के खातिर पापा ने,
अपने ख्वाब बाजार में बेच दिए..।।

🦋 पापा की लाड़ली हूँ उनकी जान हूँ,
उनके बिना मैं अधूरी पहचान हूँ...❣️

Miss You Papa Shayari In Hindi

समय की मार ने जब हमें बेघर कर दिया,
पिता ने अपने साये को ही घर कर दिया...💖

♡  पापा की बातों में गहराई होती है,
उनकी चुप्पी में सच्चाई होती है..।।💌

परिवार के चेहरे पे ये जो मुस्कान हंसती है,
पिता ही है जिसमें सबकी जान बसती है...।।

🌹 मुसीबतों से बचाकर लड़ना सिखाते हैं,
जीवन में शुभ मंगल की तरह होते हैं,
गौर से सोचों तो पिता जिन्दगी में,
कर्ण के कवच की तरह होते हैं...🫀

♡ मुश्किलों में जब भी हिम्मत डगमगाई,
पिता की सीख ने ताकत दिलाई...!🫀

Miss You Papa Shayari In Hindi
🌷 हर जिद हर फरमाइश की पापा ने पूरी प्यार के साथ,
बेटी भी है जानती नाज नखरे चलते सिर्फ पापा के साथ..।।

🥀 हर खुशी की वजह पिता का प्यार होता है,
उनके बिना जीवन बेकार होता है..।।✨️

मेरी दुनिया का सबसे प्यारा सितारा,
पापा ने मुझे प्यार से है संवारा...।।💖

🫀 हम पानी से नहाते हैं,
वो पसीने से नहाता है,
देखकर मुस्कान हमारे चेहरे की,
वो अपना हर दर्द भूल जाता है,
मुकम्मल हो हमारे सपने,
इसलिए वो हर रोज़ काम पे जाता है,
वो हस्ती कोई आम नहीं,
जो पिता कहलाता है...।।✨

निष्कर्ष

दोस्तों पिता हमारे जीवन का हिस्सा नहीं बल्कि हमारे जीवन का आखिरी किस्सा हैं। उनके संघर्ष, मेहनत, त्याग, बलिदान और निस्वार्थ प्रेम का ऋण कभी कोई पूरा नहीं कर सकता। इस धरती पर हर कोई आपसे कुछ न कुछ स्वार्थ के लिए प्यार करेगा लेकिन एक पिता ही ऐसे हैं जो बिना किसी स्वार्थ के आपकी हर खुशी और इक्षा को पूर्ण करने के लिए अपना सुख,चैन त्याग देते हैं। पिता के जैसा न कोई आपको कभी मिला है और न कभी मिलेगा। इसलिए अपने पिता के सम्मान में कभी कोई कसर नहीं छोड़ना। चाहे पिता आपको डांट दें लेकिन कभी आप अपने पिता के प्रीति गलत भावना मत लाना क्योंकि पिता की डांट और फटकार में भी हमेशा प्यार ही छुपा रहता है जो अक्सर हम लोग कभी देख ही नहीं पाते।

समय के साथ हर चीज़ बदल जाती है लेकिन जो कभी नहीं बदलता वो पिता का प्यार, दुलार उनका आशीर्वाद वो कभी नहीं बदलता। मानव जीवन में आप कितनी भी बड़ी ऊंचाइयों हासिल कर लें लेकिन अपने पिता का मार्गदर्शन,अनुभव और उनका साथ हमेशा सबसे अनमोल रहेगा। दोस्तों अंत में यही कहेंगे हम पिता के लिए कितना भी लिख लें हमेशा कम ही रहेगा क्योंकि पिता के बारे लिखना मानो भगवान के बारे में लिखना और भगवान के बारे में जितना लिखें उतना कम ही है। इन खूबसूरत शायरियों का उद्देश्य केवल कुछ शब्दों को साझा करना नहीं, बल्कि आपके और आपके पापा के बीच मौजूद प्यार, सम्मान और विश्वास के रिश्ते को और भी मजबूत बनाना है। हमें उम्मीद है कि ये दिल को छू लेने वाली Best Papa Shayari in Hindi & English आपके मन की भावनाओं को व्यक्त करने में मदद करेंगी। धन्यवाद 🙏

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *