लाइफ मोटिवेशनल शायरी

Best Motivational Shayari in Hindi | जिंदगी बदल देने वाली मोटिवेशनल शायरी

आज के इस विशेष लेख में प्रस्तुत हैं दिल को जोश से भर देने वाली चुनिंदा Best Motivational Shayari in Hindi, दोस्तों जीवन का सफर हमेशा कठिनाइयां, असफलताओं और चुनौतियों से भरा रहता है कई बार हालात इतने बेकार हो जाती है कि इंसान का खुद से विश्वास ही उठ जाता है क्योंकि कभी उसके सपने अधूरे रह जाते हैं, तो कभी उसके अपने रूठ जाते हैं लेकिन दोस्तों यही वह समय है जहां आपकी परीक्षा हो रही होती है जब भी आपको लगे कि आपका जीवन पूर्ण रूप से संघर्षों, कठिनाइयों और चुनौतियों से भरा पड़ा है तब उस समय अपने आप को यह विश्वास दिलाना की बहुत जल्द आपकी ज़िंदगी का सबसे अच्छा दौर आने वाला है। सफलता कोई एक दिन की मेहनत से नहीं मिलती बल्कि इसके पीछे वर्षों का संघर्ष छुपा होता है कोई भी व्यक्ति बिना मेहनत के ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच सकता।

यदि आपके इरादे मजबूत होंगे और आपके अंदर लगातार मेहनत करने का जज़्बा होगा तो दुनिया की कोई भी ऐसी ताकत नहीं जो आपको उस मंजिल तक पहुंचने से रोक सके। दोस्तों जीवन में कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ परेशानियां तो आती ही हैं जिससे हमारा आत्मविश्वास काफी कमजोर हो जाता है लेकिन इस आत्मविश्वास को और भी मजबूत बनाने के लिए मोटिवेशनल शायरी बहुत मददगार साबित होती है यह आपको सिखाती है की असफलता अंत नहीं होती बल्कि असफलता ही जीत की  शुरुआत है। यदि आप भी अपने जीवन में सफलता की नई ऊँचाइयों को छूना चाहते हैं और अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना चाहते हैं, तो आइए आज के इस लेख में पढ़ते हैं एक से बढ़कर एक बेहतरीन मोटिवेशनल शायरी, जो आपके हौसलों को नई उड़ान देने का काम करेगी।

Best Motivational Shayari in Hindi

जीत की खातिर बस जुनून चाहिए,
जिसमें उबाल हो ऐसा खून चाहिए...।।🥇

⚡गिरने से डर मत हर चोट सबक बन जाती है,
कोशिशें ही वो चाबी हैं जो मंज़िल तक जाती है..!!

💥वक्त से लड़ कर जो नसीब बदल दे,
इंसान वही जो अपनी तकदीर बदल दे.।।

Best Motivational Shayari in Hindi
घायल तो यहां हर परिंदा है,
मगर जो फिर से उड़ सका वहीं जिंदा है.💯

तू अपने हुनर को अपना हथियार बना,
अपने इरादों को और भी धार धार बना,
जो ख्वाब हकीकत में परेशां करते हो,
उन्ही ख्वाबों को तू अपना शिकार बना.!।📈

💯कड़ी से कड़ी जोड़ते जाओ तो जंजीर बन जाती है,
मेहनत पे मेहनत करते जाओ तो तकदीर बन जाती है..!

🌟मुश्किलों से ना डर ये तो तेरी पहचान बनाएगी, 
जो गिरकर भी उठे वही जिंदगी जीना सिखाएंगे..!

संघर्ष जितना बड़ा होगा जीत उतनी महान होगी,
हर मुश्किल के बाद सफलता की पहचान होगी,
रुकने का नाम मत लेना इस सफर में,
तू जहां पहुंचेगा वहां तेरी अलग ही पहचान होगी..🚀

बेहतर से बेहतर की तलाश करो,
मिल जाए नदी तो समंदर की तलाश करो,
टूट जाते हैं शीशे पत्थरों की चोट से,
तोड सके पत्थर को ऐसे शीशे की तलाश करो। 🔥

🚀हार हो जाती है जब मान लिया जाता है ,
जीत तब होती है जब ठान लिया जाता है..।

💥जो गिरकर उठते हैं, 
वो ही इतिहास लिखते हैं..।।

ख़ामोश रहेगा जमाना,
तुम बस खूब पैसा कमाना..।।💯

जो थक कर बैठते हैं वो हार जाते हैं,
जो चलते रहते हैं वही जीत पाते हैं.।।🦅

🎖️हदे शहर से निकला तो गांव गांव चला,
कुछ यादें मेरे संग उदास पांव चला,
सफर जो धूप का हुआ तो तजुर्बा हुआ,
वो जिंदगी ही क्या जो छांव-छांव चला..!

अगर मेहनत आदत बन जाती है ,
तो सफलता मुक़द्दर बन जाती है...!!🏆

Life Motivational Shayari

हर ख़्वाब को अपनी साँसों में रखो,
हर मंज़िल को अपनी पनाहों में रखो,
जीत ही जीत होगी तुम्हारी,
बस अपने लक्ष्य को अपनी आँखों में रखो.।। 📈

राह संघर्ष की जो चलता है,
वहीं संसार को बदलता है,
जिसने रातों में जंग जीती है,
सूर्य बनकर वही निकलता है.!।🔥

🚀 नसीब जिनके ऊँचे और मस्त होते है,
इम्तेहान भी उनके जबरदस्त होते है.।।

Life Motivational Shayari
🚩जब जब जग किसी पर हँसा है,
तब तब उसी ने इतिहास रचा है..!

💥जुनून में छुपा है जीत का राज,
इससे बड़ा कोई हथियार नहीं आज..!

⭐अभी तो असली उड़ान बाकी है,
परिंदे का इम्तिहान बाकी है,
अभी अभी तो लांघा है समुंदर,
अभी तो पूरा असमान बाकी है..!!

काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाए,
हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए,
यहां जिंदगी तो हर कोई काट लेता है,
जिंदगी जियो इस कदर कि मिसाल बन जाए.।।✨

⭐या तों नींद पूरी होंगी या पूरे होंगे सपने,
या रुठेगी ये दुनिया या खूश होंगे अपने..।।

🏆सपनों को सच करना है तो रातों को जगना होगा,
हर हार को हराकर आगे बढना होगा.।।

मुश्किलें दिलों के इरादे आजमाती हैं, 
ख्वाबों के पर्दे निगाहों से हटाती हैं,
हौसला मत हारना गिरकर मेरे दोस्त,
ठोकरें इंसान को चलना सिखाती हैं..🎯

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती.।।🎯

जो गिरकर भी उठना जानता है,
वही असली योद्धा कहलाता है,
हार को जीत में बदलने वाला,
दुनिया में नाम कमाता है..!🏆

मंजिल मिले न मिले ये तो मुकद्दर की बात है,
हम कोशिश भी न करे ये तो गलत बात है..!!👑

Hard Work Motivational Shayari

डूबा हुवा सूरज निकलता जरूर है,
वक़्त जेसा भी हो बदलता जरूर है,

टकरा तूफ़ान से दरिया को पार कर,
तू अपने हुनर फिर से ऐतबार कर,
हर घड़ी बदल रहा रंग ये जमाना,
कीमत को समझ वक्त न बेकार कर..!💡

⚡ये भोर सुहानी फिर न मिलेगी, 
रात काली आएगी ठहर जायेगी,
तुम इस तरह वक्त को जाया न करो,
वक्त की खुसबू दो पलों में उतर जायेगी.!।📚

राख नहीं बल्कि मैं वह चिंगारी हूं जो हर मुश्किल से टकराएगी, 
जीत की जिद है मेरे लहू में मंजिल खुद चल कर आएगी.।।❤️‍🔥

हौसलों को पंख लगाओ और उड चलो,
मंज़िल खुद रास्ता दिखाएगी बस आगे बढ़ चलो. 🎯

न पूछो कि मेरी मंजिल कहां है, 
अभी तो सफर का इरादा किया है,
न हारुंगा हौसला उम्र भर,
ये मैंने खुद से वादा किया है..!🔥

🚀हार मत मान तेरा वक्त भी आएगा,
सपनों को मत छोड़ यही तुम्हें आगे बढ़ाएगा .>!!

रोज रोज गिरकर भी मुकम्मल खड़ा हूं,
ए मुश्किलों देखो मैं तुमसे कितना बड़ा हूं.।।🧗

Hard Work Motivational Shayari
🎯मेहनत ऐसी कर के किसी ने आज तक की ना हो,
फिर देखना तुझे मिलेगा वो सब जो आज तक किसी को ना मिला हो.!

⚡जो गिरकर भी उठ जाता है,
वही असली विजेता कहलाता है,
जो खुद पर भरोसा रखता है,
वही जिंदगी में कमाल करता है..।।

Inspirational Motivational Shayari in Hindi

नींद का कत्ल करना पड़ता है,
तब जाकर ख्वाब पूरे होते हैं..।।💯

जो गिरकर भी उठते हैं,
वो ही जीत की राह चुनते हैं,
मुसीबतें तो बस इम्तिहान हैं,
जो उन्हें पार करे वही इंसान है..!!✨

अभी तो चलना है एक कदम,
बहुत दूर जाना होगा,
हर किसी से जान-पहचान ज़रूरी है,
हमें इतना नाम कमाना होगा..। ✨

⚡ये जिंदगी हसीं है इससे प्यार करो,
अभी है रात तो सुबह का इंतजार करो,
वो पल भी आएगा जिसकी ख्वाहिश है आपको,
रब पर रखो भरोसा वक्त पर एतबार करो..।।

कितनो की तकदीर बदलनी है तुम्हे,
कितनो को रास्ते पे लाना है तुम्हे,
अपने हाथ की लकीरो को मत देखो,
इन लकीरो से आगे जाना है तुम्हे..!!🎯

फर्क होता है खुदा और फकीर में,
फर्क होता है किस्मत और लकीर में,
अगर कुछ चाहो और न मिले तो समझ लेना कि,
कुछ और अच्छा लिखा है तकदीर में..।।🔥

सफलता उन्हीं को मिलती है,
जो अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हैं,
परीक्षा उन्हीं की होती है,
जो उसके लायक होते है.।।🦅

🎖️रो कर मुस्कुराने का मजा ही कुछ और है,
जिंदगी में कुछ खो कर पाने का मजा ही कुछ और है,
ज़िन्दगी में हार और जीत तो लगी ही रहती है,
लेकिन हार के जीतने का मजा ही कुछ और आता है.।

कदम बढ़ाते चलो मंज़िलें पास आएंगी,
मेहनत की हर कहानी जीत की मिसाल बनाएगी..🦅

पत्थर पहले ख़ुद को पत्थर करता है,
उसके बाद ही कुछ कारीगर करता है,
सब कुछ उसे मिलता है जो,
प्रतीक्षा करते समय प्रयास करता रहता है..💯

जीतेंगे हम ये वादा करो,
कोशिश हमेशा ज्यादा करो,
किस्मत भी रूठे पर हिम्मत ना टूटे,
मजबूत इतना इरादा करो…!!💥

हौसले को साथी बना लो,
मेहनत को आदत बना लो,
जीवन की हर कठिनाई को,
सफलता की सीढ़ी बना लो.।।🧭

⚡खुद पर भरोसा रख रास्ते अपने आप बनेंगे,
जो आज तुझे रोक रहे हैं कल वही तेरी पहचान बनेंगे..!

हार मत मानो अभी बहुत आगे जाना है,
जिन्होंने कहा था तेरे बस का नहीं,
उन्हें भी करके दिखाना है..।।🚀

दिल-ए- नाउम्मीद तो नहीं, नाकाम ही तो है,
लम्बी है गम की शाम, मगर शाम ही तो है। 💯

Self Motivation Shayari in Hindi

जो रुक जाए वो पीछे रह जाता है,
जो चलता रहे वो बाज़ी मार जाता है,
हिम्मत अगर सच्ची हो तेरे अंदर,
तो वक्त भी तेरा साथी बन जाता है..!🏆

💥तुम्हारी मंजिल तुम्हारा हौसला आजमाएगी,
तुम्हारे सपनों को तुम्हारी आँखों से हटाएगी,
कभी पीछे मुड़कर न देखना ऐ दोस्त,
रास्ते की ठोकर ही तुम्हे चलना सिखाएगी..!

⭐जो तूफानों में पलते रहे हैं,
वही दुनिया बदलते रहे हैं..!!

💥हर कदम जीने के लिए जंग जरूरी है,
जिंदगी में भी खुशियों का संग जरूरी है,
खुद को तू इतना हैरान क्यों करता है,
दर्द को जीने के लिए उमंग जरूरी है..।।

👑अपने हौसलों को जिद्दी करके आया हूं,
हारूंगा नहीं अब ख्वाबों को,
हकीकत में बदलने आया हूं.।।

🥇ज़िन्दगी की यही रीत है,
हार के बाद ही जीत है.।।

📈 हौंसलों को अपने उड़ान देना सीखो,
हर मुश्किल को आसान बना देना सीखो,
खुद पर रखो भरोसा हर हाल में,
फिर देखो कैसे तारा बनकर चमकोगे आसमान में..!!

मंजिल मिले न मिले ये तो मुकद्दर की बात है, 
हम कोशिश ही न करे ये तो गलत बात है..!!🎯

🏅मंजिल तो मिल ही जाएगी भटकते ही सही,
गुमराह तो वो है जो घर से निकले ही नहीं..।।

Self Motivation Shayari in Hindi
हार कर बैठ जाना आसान है,
लेकिन लड़कर जीतना ही असली इंसान है...!💯

2 Line Motivational Shayari In Hindi

जो बिखर गया वह जुड़ भी जाएगा,
बस खुद पर भरोसा रख वक्त भी बदल जाएगा.!💯

🌟दुनियाँ तुम्हें कहेगी तुम काबिल नहीं हो,
तुम मुस्कुराकर कहना वक़्त बैतायेगा..।।

मुश्किलें तो बस इम्तिहान हैं,
हौसलों से लड़ो तो ये भी आसान हैं..!!❤️‍🔥

⚡मुश्किलों के रास्ते जो भी चलता है,
बस वही इस दुनिया को बदलता है..!!

👑भँवर से कैसे बच पाया किसी पतवार से पूछो,
हमारा हौसला पूछो तो फिर मझधार से पूछो.।।

2 Line Motivational Shayari In Hindi
आंखों में नींद बहुत है पर सोना नहीं है,
यही समय है कुछ करने का इसे खोना नहीं है.।।❤️‍🔥

🚀 सपनों की ऊँचाई को छूने की चाह रख,
हर हार से सीख और हिम्मत को साथ रख.।।

ये ज़िंदगी है साहब यहाँ उलझना तो पड़ेगा,
अगर जीतना है तो फिर से संभलना तो पड़ेगा..🦅

सपने भले ही टुटे है ख्वाब अभी भी जिंदा है,
हमारे जोश के आगे असफलता भी शर्मिंदा है.💯

बढ़ता चल तू अकेला ही अपने मंजिल की ओर,
कामयाबी के बाद तुझे सारा जहां खड़ा मिलेगा..!🎯

⭐ज़िन्दगी मिली है तो कुछ करके दिखाओ,
अगर वक़्त खराब है तो उसे बदल कर दिखाओ..।।

ज़िंदगी की असली उड़ान अभी बाकी है,
ज़िंदगी के कई इम्तेहान अभी बाकी हैं..>!💯

🎖️जो मुश्किल वक्त में मुस्कुराए,
वही ज़िंदगी का असली खिलाड़ी कहलाए...!

सपने उनके सच होते है जिनके सपनों में जान होती है,
पंखो से कुछ नहीं होता हौसले से उड़ान होती है.।।🚀

क्यों डरें ज़िन्दगी में क्या होगा,
कुछ न होगा तो तजुर्बा हासिल होगा..!!🎯

Motivational Shayari 2 Line for Success

🎯 असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो,
जहाँ कमी रह गई हो, उसे पहचानो और सुधार करो...!!

🌟मंजिल उन्हें ही मिलती है जिनके इरादे बुलंद होते हैं, 
रास्ते खुद झुक जाते हैं जब कदम मजबूत होते हैं..।।

पढ़ाई में जो रुकावटें आएंगी उन्हें तू पार कर जाएगा,
मेहनत से जो आग जलाएगा वही जीत का दीया जलाएगा..✨

हम भी दरिया हैं हमें अपना हुनर मालूम है, 
जिस तरफ भी चल पड़ेंगे रास्ता हो जाएगा.✨

Motivational Shayari 2 Line for Success
सोचने से कहा मिलते है तमनाओ के शहर,
चलना भी जरूरी है मंजिल को पाने के लिए...!🧗

हर सुबह एक नया मौका लेकर आती है,
खुद पर भरोसा रखो मंजिल खुद ब खुद आती है.।।💯

देता रब है,
लेकिन जलते सब है..।।📈

चलते रहो जब तक रुकने की वजह ना मिल जाए,
मेहनत करो जब तक थकने की आदत ना छूट जाए..!💯

⏳राहों में मुश्किलें तो आएंगी,
मंज़िलें उन्हीं को मिलेंगी जो डट जाएंगे.।।

👑कौन कहता है कामयाबी किस्मत तय करती है,
इरादों में दम हो तो मंजिले भी झुका करती है..!!

यही जुनून यही एक ख्वाब मेरा है,
वहां चिराग जला दू जहां अंधेरा है..!!🦅

Two Line Motivational Shayari

रुकना नहीं है अब इस राह में,
मंज़िल खुद मिलेगी तेरी चाह में..!!🎯

🏆 ना थको, ना झुको, ना रुको,
सपने तुम्हारे हैं, उन्हें तुम ही पूरा करो..! ✨

🚩खुल जाएंगे सारे रास्ते तू रुकावटों से लड़ तो सही,
सब होगा हासिल तू एक बार ज़िद पर अड़ तो सही..!!

Two Line Motivational Shayari
प्यासो रहो न दश्त में बारिश के मुंतज़िर,
मारो ज़मीं पे पाँव कि पानी निकल पड़े.।\।🔥

तकदीर नहीं बनाती पहचान तेरी,
मेहनत से ही होती है शान तेरी...!!🔥

✨महेनत करो तो धन बने सब्र करो तो काम,
मीठा बोलो तो पहचान बने और इज्जत करो तो नाम.।।

⭐मंजिलें क्या है, रास्ता क्या है,
हौसला हो तो फासला क्या है.।।

जब परिस्थितियों को बदलना संभव ना हो,
तो स्वयं को बदल लेना ही उचित होता है.।।🧭

मुश्किल नहीं है कुछ दुनिया में तू जरा हिम्मत तो कर,
ख्वाब बदलेंगे हकीकत में तू जरा कोशिश तो कर..!⏳

तुम संघर्ष की कसौटी पर खरे उतर जाओ,
वो खुद तुमको बेहतर से बेहतरीन बना देगा..।💯

💥कदम रुकें नहीं, हौसले झुकें नहीं,
जो ठान लिया वो करके दिखाना है..!!

Motivational Shayari in English

Manzil door nahi agar thaan lijiye,
Apni taakat ko tum pehchaan lijiye.
Aap bhi badal sakte hain kismaton ko,
Aap mein hunar hai, yeh bhi maan lijiye.

Jo toofanon mein palte ja rahe hain,
Wahi duniya badalte ja rahe hain.

 Dooba hua suraj nikalta zaroor hai,
Waqt kaisa bhi ho, badalta zaroor hai.

Motivational Shayari in English
Khul jaayenge sabhi raaste, rukawat se lad to sahi,
Hoga saahil par tu, zidd par ad to sahi.

Usi ke kadmon mein kaamyabi hoti hai,
Jis bande mein ladne ke jazbaat hote hain.
Manzile kya hain aur raasta kya hai,
Agar hausla ho to faasla kya hai.

Jisme ubaal ho aisa khoon chahiye,
Jeet ke khaatir aisa junoon chahiye.
Yeh aasmaan bhi aayega zameen par,
Bas iraadon mein aisi goonj honi chahiye.

जिंदगी बदल देने वाली मोटिवेशनल शायरी

🌟आज तेरे लिए वक्त का इशारा है,
देखता ये जहां सारा है,
फिर भी तुझे रास्तों की तलाश है,
आज फिर तुझे मंज़िलो ने पुकारा है..!

मेहनत से जो दोस्ती करेगा,
वक्त भी उसका साथी बनेगा,
गिरकर भी जो उठता रहेगा,
वही एक दिन सबसे आगे रहेगा..!।✨

यूँ ही नहीं मिलती मंजिले,
एक जूनून सा दिल में जगाना होता है,
पूछा चिड़ियों से कैसे बनाया आशियाना,
बोली भरनी पड़ती है उड़ान बार बार,
तिनका तिनका उठाना होता है.।।🚀

सोच बदल ले रास्ते खुद बदल जाएंगे,
कदमों के निशान मंज़िल तक जाएंगे.।।🎯

💥हार और जीत के फैसले का इंतज़ार न करो,
कुछ पल के सूकून को स्वीकार न करो,
जब तक नशा है जूनून है कुछ कर गुजरो,
वे वजह कीमती वक्त को तुम बेकार न करो..!

चलते रहो उस मंजिल की ओर,
जो आपके सपनों से ज्यादा खास हो,
हार मानने वाले ही पीछे रह जाते हैं,
सफलता तो सिर्फ मेहनती लोगों के पास है..💥

👑छू ले आसमान ज़मीं की तलाश न कर,
जी ले जिंदगी ख़ुशी की तलाश न कर,
तकदीर बदल जाएगी खुद ही मेरे दोस्त,
मुस्कुराना सीख ले वजह की तलाश न कर..!!

काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाए,
हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए,
यहां जिंदगी तो हर कोई काट लेता है,
जिंदगी जियो इस कदर कि मिसाल बन जाए.।।💯

खोल दे पंख मेरे कहता है परिंदा,
अभी और उड़ान बाकी है,
जमीन नहीं है मंजिल मेरी,
अभी पूरा आसमान बाकी है..!🦁

💪मुश्किलों में भाग जाना आसान होता है, 
हर पहलू जिंदगी का इम्तिहान होता है,
डरने वाले को मिलता नहीं कुछ जिंदगी में,
लड़ने वालों के कदमों में जहान होता है..!

⚡छोटी सोच से बड़े ख्वाब नहीं होते,
जो रास्ते से डरते हैं वो कभी कामयाब नहीं होते.।।

🚀 समेट लो इन नाजुक पालो को,
न जाने ये लम्हे कल हो न हो,
चाहे हो भी ये लम्हे,
क्या मालुम शामिल उन पलो में हम हो न हो..!

प्रेरणादायक शायरी इन हिंदी

अगर बुलंद हों किसी के इरादे,
तो किस्मत को बदल सकता है,
तोड़ दे दुनिया के हर बंधन को,
तू सबसे आगे निकल सकता है...❤️‍🔥

ख़्वाबों को पूरा करने का जुनून रखो,
दिल में कुछ कर दिखाने का जज़्बा रखो,
जो हिम्मत नहीं हारता, वही जीत पाता है,
हर मुश्किल को चीरने का हुनर अपने पास रखो...🚀

💥किताबों से दोस्ती कर लो,
सपनों को अपनी हकीकत कर लो...।।

⭐बिना संघर्ष कोई महान नही होता,
बिना कुछ किए जय जय कार नही होता,
जब तक नहीं पड़ती हथौड़े की चोट,
तब तक कोई पत्थर भगवान नहीं होता..!

💥रास्ते चाहे कितने भी मुश्किल हों,
मंजिल तक पहुंचने का हौसला रखो,
अपने सपनों को पूरा करने का जुनून,
और दिल में हिम्मत रखो..!

⚡अपने दिल की हसरतों को जान लेते,
हद कहाँ तक है ये भी पहचान लेते,
छु लेते आसमान की बुलंदियों को,
आपनी ताकत को अगर पहचान लेते..।।

🦁बेहतर से बेहतर कि तलाश करो,
मिल जाये नदी तो समंदर कि तलाश करो,
टूट जाता है शीशा पत्थर कि चोट से,
टूट जाये पत्थर ऐसा शीशा तलाश करो...!

🌟 लोग हर मोड़ पर रुक रुक के संभलते क्यों है,
इतना डरते है तो फिर घर से निकलते क्यों है,
मोड़ तो होता हैं जवानी का संभलने के लिये,
और सब लोग यही आकर फिसलते क्यों हैं...।।

🎯हौंसला रखो मंज़िल दूर नहीं,
राहों में छुपा है उजाला कहीं,
कदमों की आहट से रास्ता बनता है,
जो चलता रहा वो कभी थमता नहीं..!!

⏳काम करो ऐसा की पहचान बन जाए,
हर कदम चलो ऐसा की निशान बन जाए.।।

हौसले अगर बुलंद हों तो रास्ते खुद झुक जाते हैं,
मंज़िल नहीं भागती उसे पाने वाले थक जाते हैं..💯

मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है,
हर पहलू जिंदगी का इम्तिहान होता है,
डरने वालों को मिलता नहीं कुछ जिंदगी में,
लड़ने वालो के कदमों में जहान होता है..✨

⚡जो खुद पे विश्वास रखता है,
वही अपनी दुनिया बदलता है..!

कश्ती को बेख़ौफ़ उतार दे दरिया में,
आँधियों से पहले का हिसाब बाकी है,
उम्मीदों को इस तरह से संभाल रखा,
तेरे वक्त का जबाब अभी बाकी है..!!❤️‍🔥

वक्त की कीमत समझो यह लौटकर कभी नहीं आता,
जो आज मेहनत करेगा कल वही मुस्कुराहा आएगा..!!❤️‍🔥

बेस्ट मोटिवेशनल शायरी

💥सपनों की दौड़ में रुकने से कुछ नहीं होगा,
हौंसलों की उड़ान से ही आसमान छूना होगा,
रास्तों में मिलेंगी हजार मुश्किलें,
पर सफलता की कहानी तो खुद लिखनी होगी.।।

हमारी उड़ान दूसरों से अलग है,
क्योंकि हमारे सपने भी अलग हैं.।।💯

💡जब दिल में आग जलती है तो रास्ते खुद ही बनते हैं, 
गुस्से की लहरें भी मेहनत में ढलती है..।।

सोच बड़ी होनी चाहिए,
फिर मंज़िलें खुद पास आती हैं,
जो खुद पर रखे यकीन,
उसके लिए हर राह आसान बन जाती है..!!✨

🎖️आपकी सोच को आवाज हम देंगे,
आपके ख्वाब को आगाज हम देंगे,
आपके जाने पर इतना भरोसा दिलाते हैं,
आपके इरादों को परवाज हम देंगे.>!!

🌟हयात ले के चलो काएनात ले के चलो,
चलो तो सारे जमाने को साथ ले के चलो.।।📈

📈सोच ऊँची रखो बात सच्ची रखो,
कदम आगे बढ़ाओ मेहनत पक्की रखो.।।

जीवन के हसीन पल का तलबगार करो,
तुम अपनी जिन्दगी से जी भरके प्यार करो,
जब तक ख्वाब हकीकत में न बदल जाए,
तुम हर रोज अपने आपको बेकरार करो..🎖️

समय का पहिया घूमता रहता है,
यह बुरा वक्त भी गुजर जाएगा,
तूफ़ानी रात के बाद एक नया सवेरा आएगा..!🥇

रास्ते खुद बन जाते हैं,
जब इरादे मजबूत होते हैं.!।📈

⚡मेहनत क्यों राह पर चलो मंजिल खुद पास आएगी,
हौसला रखो हर मंजिल आसान बन जाएगी...!!

बेहतर से बेहतर कि तलाश करो,
मिल जाए नदी तो समंदर कि तलाश करो,
टूट जाता है शीशा पत्थर कि चोट से,
टूट जाए पत्थर ऐसा शीशा तलाश करो..!🏆

सीढीयाँ उन्हें मुबारक हो,
जिन्हें छत तक जाना हो,
हमारी मंजिल तो आसमान है,
और रास्ता हमें खुद बनाना है..!!📈

⭐जीवन में गिरना भी अच्छा है,
औकात का पता चलता है,
बढ़=ते हैं जब हाथ उठाने को,
तो अपनों का पता चलता है..!!

⚡खुद पर भरोसा रखो मंज़िल खुद करीब आएगी,
जो हार से डरे नहीं जीत उसी को गले लगाएगी..!!

हौसला बढ़ाने वाली मोटिवेशनल शायरी

⚡ख्वाहिशों से नहीं गिरते फल झोली में,
वक़्त की शाख को ऐ दोस्त हिलाना होगा..!

⭐तू समझता है हवादिस हैं सताने के लिए,
ये हुआ करते हैं ज़ाहिर आज़माने के लिए..!!

टूटे सपनों से मैंने हौसले बनाए,
ग़मों से ही रास्तों के दिए जलाए..।📈

इस खूबसूरत जिंदगी से जी भर प्यार करो,
रात को ढलना ही है भोर का इन्तजार करो,
मजिलों की तलाश जरूर पूरी होगी एक दिन,
अपने हुनर और काबिलियत पर ऐतबार करो..🎖️

👑 ज़िंदा रहना है तो हालात से डरना कैसा, 
जंग लाज़िम हो तो लश्कर नहीं देखे जाते,
हालात खराब हों या नहीं उनसे डरने की जरूर कभी होती ही नहीं है, याद रखिए।

🏅आंधियों को जिद है जहां बिजलियां गिराने की,
हमे भी जिद है वही आशिया बसाने की..!!

🌟कमाने पर ध्यान दो जमाने पर नहीं,
बुरे वक्त पैसा काम आएगा ज़माना नहीं..!!

🎖️बुझी शमां भी जल सकती है,
तूफान से कश्ती भी निकल सकती है,
होके मोह यू ना अपना इरादा बदल सकती,
है तेरी किस्मत कभी भी बदल सकती है.।।

जो डर गया वो हार गया,
जो लड गया वही जीत गया.।।❤️‍🔥

⏳जब कोई और तुम्हें प्रेरित न करे,
खुद को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करो,
खुद की ताकत को पहचानो,
और अपने सपनों की ओर बढ़ते रहो..!!

जरा रूको तो रिझाने में वक्त लगता है,
बुरे दिनों को भुलाने में वक्त लगता है,
कितना भी पकड़ो फिसलता जरूर है,
यह वक्त है साहब बदलता जरूर है...!📈

हार तब होती है जब मान लिया जाये,
जीत तब होती है जब ठान लिया जाये..!❤️‍🔥

समझनी है जिंदगी तो पिछे देखो,
जीनी है जिंदगी तो आगे देखो..!!📈

लाइफ मोटिवेशनल शायरी

💪शमा परवाने को जलाना सिखाती है,
शाम सूरज को ढलना सिखाती है,
मुसाफिर को ठोकरों से होती तो हैं तकलीफें,
लेकिन ठोकरें ही एक मुसाफिर को चलना सिखाती हैं..!

💥ठोकर खाकर संभलना ही तो असली पहचान है मेरी,
अभी कहाँ खत्म हुई है ये दास्तान मेरी..!!

चढ़ती हुई धूप में जब संघर्ष करो, 
हर कांटे पर फूल खिलेगा ये विश्वास करो..✨

मुस्किलो से कह दो उलझा ना करे हमसे,
हमे हर हालात में जीने का हुनर आता है.।।🔥

👑चल यार एक नई शुरुआत करते है,
जो उम्मीद जमाने से की थी,
वो अब खुद से करते है.।।

🌟दर्द, गम, डर, जो भी है बस तेरे अंदर है,
खुद के बनाए पिंजरे से बाहर निकल,
देख तू भी एक सिकन्दर है...।

लाइफ मोटिवेशनल शायरी
📈 खुद पर रख यकीन, वक़्त भी झुक जाएगा,
हर सपना तेरा सच हो जाएगा,
मंज़िल मिलेगी सब्र के साथ,
बस चलता रह, तू मंज़िल पा जाएगा...।।

उम्र का बढना तो दस्तूर जहां है,
महसूस न करें तो बढती कहाँ है,
मुश्किलों का आना तो पार्ट ऑफ़ लाइफ है,
और उसमें से हंस कर बाहर आना यही आर्ट ऑफ़ लाइफ है..🦅

थक कर मत बैठो ए इंसान,
मंज़िल का अभी इंतज़ार है,
मेहनत का हर एक कतरा,
जीत का असली अधिकार है..!🧭

निष्कर्ष

उम्मीद करते हैं कि Best Motivational Shayari in Hindi 2026 का यह विशेष संग्रह आपको पसंद आया होगा। इस संग्रह में प्रस्तुत की गई प्रत्येक मोटिवेशनल शायरी ने आपके मन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और जोश का संचार किया होगा। दोस्तों जीवन में कठिनाइयाँ, असफलताएँ और चुनौतियाँ तो हर किसी के हिस्से में आती ही हैं, लेकिन जो हर ठोकर से सीख लेकर दुबारा खड़ा होता है असली विजेता वही कहलाता है। याद रखिए, इंसान की सबसे बड़ी ताकत उसका अटल विश्वास, उसका धैर्य और उसकी मेहनत होती है। यदि इन शायरियों ने आपके भीतर छिपे आत्मविश्वास को जगाया है, आपको नई शुरुआत करने की प्रेरणा दी है तो आज का हमारा प्रयास सफल माना जाएगा। साथ ही दोस्तों आप इन मोटिवेशनल शायरियों को अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ जरूर साझा करें, ताकि वे भी जीवन में कुछ बड़ा करने की प्रेरणा पा सकें।

Best Love Shayari in Hindi | प्यार और मोहब्बत की बेहतरीन लव शायरी

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *